ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर साइकिल मुरम्मत वाली दुकान का कंप्रेसर पंप फट जाने की खबर सामने आई है।
जिस कारण एक बच्चे की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार 11 साल का बच्चा दुकान में ही काम करता था और हादसे के दौरान वो साइकिल में हवा भर रहा था। अचानक ही हवा का दबाव ज्यादा हो जाने के कारण कंप्रेसर पंप फट गया | जिस कारण बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

