Ghanaur Farmer Compensation:
घनौर अनाज मंडी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां की मौजूदगी में, निर्वाचन क्षेत्र के 227 लाभार्थी किसान परिवारों को 86 लाख रुपये की मुआवज़ा राशि की आखिरी किस्त के चेक सौंपे गए। इस मौके पर किसानों के बैंक खातों में सीधे मुआवज़ा राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। इस दौरान 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली घनौर मार्केट कमेटी की नई बिल्डिंग की आधारशिला भी रखी गई। इस प्रोजेक्ट से मंडी में आने वाले किसानों और अन्य लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम के दौरान, किसानों, आढ़तियों और मज़दूरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली घनौर मार्केट कमेटी की नई बिल्डिंग की आधारशिला भी रखी गई। इस प्रोजेक्ट से मंडी में आने वाले किसानों और अन्य लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर हरचंद सिंह बरसट, जरनैल सिंह मन्नू, इंदरजीत सिंह सियालू और निर्वाचन क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति और निवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों के कल्याण और मंडी के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
अन्य ख़बरें जानें-
Gurdaspur Municipal Council Election: गुरदासपुर नगर परिषद चुनावों को लेकर सरगर्मीयां तेज
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

