ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी पर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के विवादित बयान से सियासी पारा उफान पर है। बीजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के बयान की निंदा कर रहे हैं। सपना हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई हैं।

हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि, दिग्विजय चौटाला द्वारा की गई इस प्रकार की टिप्पणी उनकी ओछी मानसिकता को दिखाती है। लिविंग इंडिया न्यूज की टीम से बात करते हुए ओपी धनखड़ ने कहा कि कला के नाते सभी कलाकारों का सम्मान करना चाहिए।
कृषि मंत्री ने दिग्विजय चौटाला के बयान पर किया पलटवार
ओम प्रकाश धनखड़ झज्जर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के संबंधित बैठक कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के कृषि मंत्री ने दिग्विजय चौटाला के बयान पर पलटवार किया। इतना ही, जननायक जनता पार्टी के युवा नेता के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देने के बाद धनखड़ ने कहा कि, ये लोग उस जगह से आते हैं, जहां वे लोगों को कूटते थे, लूटते भी थे।
सपना चौधरी के डांस को बताया था अश्लील
दरअसल, दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी के डांस को अश्लील बताया था। सपना चौधरी ने रविवार को बीजेपी की सदस्यता ली थी। सोमवार को दिग्विजय चौटाला ने सिरसा में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सपना के डांस और ठुमकों की बदौलत वोट जुटाने वाला बयान दिया था। उन्होंने बीजेपी से संस्कृति की बाबत सवाल भी पूछा था। सपना के बीजेपी में शामिल होने को लेकर दिग्विजय ने सवाल पूछा था कि बीजेपी आखिर किस संस्कृति को बढ़ावा देने की बात करती है?

अब हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि, दिग्विजय चौटाला द्वारा की गई इस प्रकार की टिप्पणी उनकी ओच्छी मानसिकता का दिखाती है। हम सभी कलाकार का कला के नाते सम्मान करना चाहिए।


