Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में ठंड की शुरुआत; दिन और रात के तापमान में गिरावट

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री और रात का तापमान पांच…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री और रात का तापमान पांच डिग्री अधिक है.(Punjab-Haryana Weather Update)

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में मौसम में काफी बदलाव है. उन्होंने बताया कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर अब तक रात का तापमान 17 डिग्री और दिन का तापमान 31 डिग्री है.(Punjab weather update) 

तापमान अधिक होने के कारण तापमान कम होने तक गेहूं की बुआई का समय उपयुक्त नहीं है. इसके कारण गेहूं की फसल की बुआई में देरी हो रही है और जैसे पहले मानसून के देर से आने के कारण धान की फसल की बुआई में देरी हुई और अब देर से कटाई के कारण नमी की मात्रा अधिक हो रही है.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather update) में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. 24 घंटे में पारे में सामान्य से 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. हिसार, मेहेंद्रगढ़ और सोनीपत में रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 5 दिन में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के अंत तक रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आने की संभावना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *