Punjab-Haryana Weather : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. पंजाब और चंडीगढ़ में सूरज नहीं निकलने के बाद दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहा.(Punjab-Haryana Weather)
इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला और मनसा में कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.(punjab weather update)
जबकि अन्य सभी जिलों में कोहरे और शीतलहर के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. यानी पंजाब के कुछ जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे जा सकती है.1 जनवरी 2025 तक कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब में दिसंबर महीने में 26.6 मिमी बारिश हुई. जबकि 28 दिसंबर को पंजाब में औसतन 19.9 मिमी बारिश हुई. जनवरी की शुरुआत में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में आज न्यूनतम तापमान 10.89 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 16.27 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

