Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में आज कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा ठंड भी बढ़ने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के आसपास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में बारिश हुई.(Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विभाग ने आज पंजाब के 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.(Punjab Weather Update) यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही फाजिल्का में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि रविवार सुबह यहां 5.5 मिमी बारिश भी हुई.
रविवार सुबह 8.30 बजे के बाद पटियाला में 5 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 11 मिमी, मोहाली में 4 मिमी, रोपड़ में 1 मिमी और संगरूर, रूपनगर, होशियारपुर, बरनाला में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में आज न्यूनतम तापमान 9.76 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 15.99 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



