Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा के 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, भारी बारिश की संभावना, जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज कोहरे और शीतलहर के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिसके चलते आज पहले से ज्यादा कोहरा देखने…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज कोहरे और शीतलहर के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिसके चलते आज पहले से ज्यादा कोहरा देखने को मिल सकता है और विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है. जैसे-जैसे पहाड़ों पर बर्फबारी होती है, इसका असर मैदानी इलाकों पर ज्यादा देखने को मिलता है.(punjab haryana weather news) 

मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) में कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला और मनसा में कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के अलावा यहां शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है. जबकि पंजाब के बाकी हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 10.82 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 16.86 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के मुताबिक 3 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर अधिक देखने को मिल सकती है. इन 5 दिनों में पंजाब का तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है. जबकि चंडीगढ़ के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

मौसम केंद्र के मुताबिक दिसंबर के आखिरी दिनों में चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश देखने को मिलेगी. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है. जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर तापमान गिरने की संभावना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *