Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में बढ़ी ठंड ! 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के कई राज्य में ठंड और बढ़ने के आसार है. उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सप्ताह के अंत में बारिश…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के कई राज्य में ठंड और बढ़ने के आसार है. उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सप्ताह के अंत में बारिश की संभावना बन रही है. इसी क्रम में पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.(Punjab-Haryana Weather Update)

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक हफ्ते में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है. पश्चिमी हिमालय से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पंजाब (Punjab weather update) के 7 जिलों अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. चंडीगढ़ में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.आज राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. 

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में तेजी से रात ठंडी होने के साथ ही हवा भी फिर से खराब होने लगी है. हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब होने के साथ ही सात शहर ज्यादा खराब श्रेणी में पहुंच गए जबकि 14 शहरों की हवा का स्तर खराब श्रेणी में है. हिसार का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है. साथ ही मौसम विज्ञानियों ने शनिवार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के साथ बदलवाई होने की संभावना व्यक्त की है.

पंजाब (Punjab AQI) के कई जिले अब भी प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा प्रदूषण स्तर वाला शहर पटियाला है, जहां AQI 250 के आसपास बताया जा रहा है. इसके साथ ही लुधियाना में AQI 245, अमृतसर में 241, मंडी गोबिंदगढ़ में 240 और जालंधर में 234 दर्ज किया गया है. 

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *