Chandigarh weather News: चंडीगढ़ में बुधवार देर रात हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को कोहरा व घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. शनिवार के लिए भी बारिश की चेतावनी है. दोपहर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है.
(Chandigarh weather News in hindi)
बुधवार को हवा में आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई. जबकि सुबह 8.30 बजे हवा में नमी 96 फीसदी दर्ज की गई. लोग सुबह-सुबह बाहर जाने में झिझकते हैं. तेज हवाएं भी यातायात में बाधा डाल रही हैं. सड़कें बारिश की बूंदों और हल्की बूंदाबांदी से गीली हैं.(Chandigarh weather update news in hindi)
चंडीगढ़ में ठंड के कारण कई निजी स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कर दिया गया है. इससे बच्चों को कुछ राहत मिली है. स्कूल समय में परिवर्तन के कारण सुबह के समय स्कूली बच्चे सड़कों पर भी नजर नहीं आते.
मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 24 घंटे के लिए बुलेटिन जारी किया। इस दौरान मौसम विभाग ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ पॉकेट्स में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और राजस्थान में घना कोहरा आज रात और शुक्रवार सुबह भी रह सकता है। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भी कोहरे की संभावना है। यही नहीं पश्चिमी राजस्थान में आज थंडरस्टॉर्म घटनाएं हो सकती हैं
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



