Punjab-Haryana Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में कम हुई ठंडक; जानिए आज का ताजा अपडेट

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में सभी प्रकार के अलर्ट खत्म होने से मौसम अब ग्रीन जोन में आ गया है, जिससे राहत मिल रही है. पिछले…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में सभी प्रकार के अलर्ट खत्म होने से मौसम अब ग्रीन जोन में आ गया है, जिससे राहत मिल रही है. पिछले दो-तीन दिनों से लगातार निकल रही तेज धूप से ठंड कम हो गई है. पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है. (Punjab-Haryana Weather Update) 

हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन शुष्क रहने की संभावना है. (Punjab Weather Update) 

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी दिन और रात के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है. वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है. हिमाचल में इस बार कम वर्षा और हिमपात के कारण तापमान बढ़ रहा है. गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौजूदा हालात में लोगों को ठंड से काफी राहत जरूर मिली है और आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहेगा, यानी कोहरा या बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसके अलावा चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में दिन की ठंड पूरी तरह खत्म हो गई है, जबकि रात में ठंड महसूस की जा रही है. राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में आज न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 18.2 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *