लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: देश में मोदी सरकार नोटबंदी के बाद एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। जानकारी अनुसार नोटबंदी के बाद अब सिक्काबंदी भी की जा सकती है।
आरबीआई के सूत्रों अनुसार देश में सिक्कों का प्रोडक्शन करने वाले चारों टकसालों कोलकाता, नोएडा, मुबंई और हैदराबाद में सिक्कों का प्रोडक्शन का प्रोडक्शन करना बंद कर दिया है। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि नोटबंदी के बाद सिक्कों का प्रोडक्शन काफी हुआ था।
जिस कारण सिक्कों का अधिक प्रोडक्शन आम लोगो की परेशानी का कारण है। आपको बता दें कि छोटी दुकानों ने सिक्कों को लेना बंद कर दिया है। हालांकि सरकार की तरफ से ऐसी कोई सुचना नहीं दी गई है। सरकार और रिजर्व बैकों ने कहा भी है कि सभी तरह के सिक्कें आज भी चलन में है।
पर रिजर्व बैंक ने कई बार सिक्कों को लेने के लिए एडवाइजरी जारी की थी। उन्होने सभी बैंको को आदेश दिया हुआ है कि वो सिक्का मेला लगा कर उनसे सिक्के वापिस लेले। जिस पर बैंको का कहना है कि उनके पास कर्मचारियों की कमी है जिस कारण वो सिक्का मेला नहीं लगा पा रहे है।



