अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS को ईरानी नाव में मिली 526 किलो ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुजरात, 30सितंबर इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने अरब  सागर में ड्रग तस्करी का बड़ा पर्दाफाश किया है।दोनों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लक्षद्वीप…

इंडियन कोस्ट गार्ड

गुजरात, 30सितंबर

इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने अरब  सागर में ड्रग तस्करी का बड़ा पर्दाफाश किया है।दोनों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लक्षद्वीप के समुद्र में 526 किग्रा हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद की है ,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3000 करोड़ से भी ज्यादा है। कोस्ट गार्ड ने साथ ही 5 पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया है।

नाव में थी भारी मात्रा में ड्रग्स

कोस्ट गार्ड ने खुफिया जानकारी  मिलने के बाद 25 सितंबर को एक संदिग्ध ईरानी नाव को रोका।तलाशी के दौरान नाव में भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई।नाव को जब्त कर आरोपियों औऱ ड्रग्स को मुंबई लाया गया है, जहां एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। आरोपियों से यह भी पता लगाने की कोशिश होगी कि इस खेप के पीछे कौन लोग हैं और समुद्र के रास्ते ड्रग्स पहुंचाने की योजना में और कौन-कौन शामिल है।

‘नशा मुक्त भारत‘ अभियान से जोड़ा

 तटरक्षक बल ने कहा कि इस कार्रवाई से ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।यह मिशन केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत‘ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। जिसका उद्देश्य जन जागरूकता, क्षमता निर्माण और पुनर्वास के माध्यम से नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है।

अन्य खबरें जानें –

केंद्र सरकार रबी सीजन के लिए 5.5 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. और 15 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करे: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *