ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय न्यूज: हरियाणा में चुनावी प्रचार की प्रक्रिया जोरों -शोरों से चल रही है। इसी कड़ी में सीएम मनोहर लाल सिरसा पहुंचे और विरोधी दलों पर जमकर निशाने साधे। सीएम ने कहा कि, सिरसा जिले के पांचों विधायक इनेलो के थे जिसमे से 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए है। बाकि बचे दो विधायकों की आपस में बनती नहीं है। मुख्यमंत्री के जुबानी वार यहां न थमे।
उन्होंने आगे कहा कि, एक विधायक नैना चौटाला जो जजपा में शामिल हो गई हैं, वो डबवाली हलके को छोड़कर बाढड़ा भाग गई। वहीं ऐलनाबाद सीट अभय चौटाला बचा कर दिखाए। सीएम मनोहर लाल ने जीत का ऐलान करते कहा कि, सिरसा की पांचों सीटें भाजपा ही जीतेगी।

