चंडीगढ़, 6 नवंबर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंड़ीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को धनतेरस औऱ दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने विभिन्न 21 योजनाओं के तहत 52 लाख 2183 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 4470 करोड़ 77 लाख रुपए की राशि जारी की।
लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किश्त जारी की है।जिसमें 10 लाख 59 हजार लाभार्थी बहन- बेटियों के खातों में 222 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि डाली गई। इसे मिलाकर अब तक 13 किस्तों में 2689 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। इस योजना का दूसरा चरण 17 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए वार्षिक आयु सीमा को 1 लाख 80 हजार रुपए किया गया।
6 लाख बहनों को मिली गैस सब्सिडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1135 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि वितरित की। यह राशि सीधे 35 लाख 26 हजार 358 लाभार्थियों के खातों में डाली गई। हर घर हर गृहणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 6 लाख 5 हजार बहनों के बैंक खातों में सितंबर माह की 24 करोड़ 25 लाख रुपए की सब्सिडी भी डाली गई। अब तक कुल 404 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।
विकास कार्यों को मिली बड़ी राशि
दयालु योजना के तहत 5429 परिवारों को 202 करोड़ 99 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।गांवों के विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त आयोग के तहत 2316 करोड रुपए जिसमें पहली और दूसरी किस्त के तहत 1158 करोड रुपए की राशि जारी की गई।यह राशि 22 जिला परिषदों, 143 पंचायत समितियों और 6230 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में डाली गई।शहरों के विकास के लिए राज्य वित्त आयोग योजना में 2754 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया।प्रदेश की नगरपालिकाओं को 1727 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि जारी की गई।
कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3% बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। जिसके चलते महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 60% से बढ़कर 63% हो गई। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 2 लाख 78 हजार नियमित कर्मचारियों और करीब 2 लाख 60 पेंशन भोगियों को लाभ मिलेगा।कॉमन धान की खरीद 2441 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान की खरीद 2461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी दी जा रही है।मंडियों में 5 नवंबर तक 48 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई।जिसमें से 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।अब तक 2 लाख 88 हजार 102 किसानों को 9 हज़ार 880 करोड रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।
अन्य खबरें जानें-



