मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में पत्रकारोँ के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया है।इस दौरान मुख्यंमत्री ने सभी को दीपावली, छठ पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि आज आप सबके बीच जाकर एक परिवार जैसा अपनापन महसूस हो रहा है। लोकतंत्र में सरकारों का काम सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं बल्कि जनता और शासन के बीच ईमानदार पुल तैयार करना भी होता है। उस पुल की सबसे मजबूत नींव आप पत्रकार साथी हैं।
विकास का असली अर्थ केवल बड़े भवनों या कागजी आंकड़ों तक सीमित नहीं होता है।विकास वह है जो समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के चेहरे पर स्वाभिमान की मुस्कान ला दे।आज हरियाणा पारदर्शी नीतियों, आधुनिक कनेक्टिविटी और तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था का सशक्त उदाहरण है। सीएम ने कहा कि हम पत्रकारों के रचनात्मक सुझावों और स्वतंत्र विचारों का सदैव सम्मान करते हैं। यह विश्वास और सहयोग का रिश्ता निरंतर मजबूत बना रहे।देश और प्रदेश को विकास, आपसी विश्वास और सद्भाव के नए शिखर पर ले जाने का हम लोग मिलकर संकल्प लें।
अन्य खबरें जानें-



