Sonipat CM Nayab Saini:
हरियाणा के सोनीपत में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यस्त दौरा रहा। नगर निगम चुनाव के बीच सीएम के 22 वार्डों में करीब 20 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अपने दौरे के पहले चरण में मुख्यमंत्री राई विधानसभा क्षेत्र के गांव राई पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। सभा के दौरान सीएम सैनी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर गलती की है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए हरियाणा से एकजुट होकर प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने जानबूझकर सदन में प्रवेश नहीं किया, क्योंकि उन्हें डर था कि वहां महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस का आचरण दिल्ली से भी खराब हरियाणा में देखने को मिला है और उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे लोगों को आगामी 10 तारीख को सबक सिखाएं। उन्होंने भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम में जीत के बाद “ट्रिपल इंजन” की सरकार बनेगी, जिससे विकास कार्यों को तीन गुना गति मिलेगी। विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में डब्ल्यूटीपी और एसटीपी स्थापित किए जाएंगे, ताकि यमुना में गंदा पानी जाने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी का उपयोग कृषि कार्यों में भी किया जा सकेगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Faridabad Passenger Trapped: फरीदाबाद में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा यात्री
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


