ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पराली जलाने और दीपावली के बाद से दिल्ली व हरियाणा की हालत रोजाना बिगड़ रही है। वहीं हरियाणा सरकार ने खेतों पराली जलाने की घटनाएं रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम मनोहरलाल ने घोषणा की, कि पराली जलाने की सूचना देने वालों को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पराली जलाने से दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण नहीं फैल रहा है। धुएं से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आंखों में जलन हो रही है। इस बड़ी समस्या के निपटारे के लिए सीएम मनोहर लाल ने यह बड़ा कदम उठाया है।
