ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के लोगों को करोड़ों रुपये की परियोजनओं की सौगात दी है। सीएम मनोहर लाल ने विश्राम गृह से 27 करोड़ 18 लाख रुपये से बने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
बता दें कि सीएम मनोहर लाल आज करनाल दौरे पर हैं, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संस्था के लोगों और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
इन परियोजनाओं में जन स्वास्थ्य विभाग करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपये राशि से घरौंडा में सीवरेज ट्रटमेंट प्लांट बनाएगा। करनाल की परिधि में आने वाले राजकीय विद्यालयों में करीब 3 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि से स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी।
वहीं, इस परियोजना में लोक निर्माण विभाग करीब 4 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से इंद्री के गांव रम्बा में पीएचसी, करीब 4 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से गांव खुखनी में पीएचसी और 6 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से सैनिक स्कूल कुंजपुरा में बनने वाले कैडेट मैस की आधारशिला शामिल है।



