ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वामी विवेकानंद जयंती आज पूरे देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। युवाओं में देश भक्ति, आपसी भाईचारे और अपनी महान सांस्कृतिक विरासत को हमेशा बनाई रखने के लिए युवा दिवस का आयोजन किया गया है।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल रेवाड़ी पहुंची, जहां उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय टरन फ़ॉर यूथ थीमट पर आधारित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि, मौजूदा सरकार प्रदेश में नशे का कारोबार बंद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसके लिए समय-समय पर सरकार इस तरह के आयोजन कर रही है, ताकि प्रदेश की जनता को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे देश में करीब 50 करोड़ युवा है। युवा शक्ति ही इस देश को आगे बढ़ा सकती हैं।


