ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मनोहर सरकार के चार साल पूरे हो जाने पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली में एक प्रेसवार्ता की | प्रेस वार्ता में सीएम ने चार साल में किए गए कामों की जानकारी देने के साथ साथ विपक्ष पर भी निशाना साधा | इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए वादों- दावों और उनकी जमीनी हकीकत से लोगों को रूबरू कराया | जहां सीएम ने दावा किया कि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार और परिवारवाद के सिवा कुछ नहीं था |
लेकिन उनकी सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार और परिवारवाद तो खत्म हुआ ही साथ ही साथ हरियाणा की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है | मनोहर लाल खट्टर ने चौटाला परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई सरकारें अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए फैसले लेते थे लेकिन हमने परिवार से ज्यादा समाज पर ध्यान दिया है |
Watch Video
https://youtu.be/r1UBx5TFKQU
