ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल से पहले रोहतक कैनाल रेस्ट हाउस में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस के अलावा इनेलो और जेजेपी के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में सीएम मनोहर लाल ने जेजेपी और आप के गठबंधन पर कहा कि जिन लोगों की जमीन नहीं होती, वे लोग गठबंधन की दौड़ में होते है और अब किसी भी गठबंधन का देश और प्रदेश में कोई असर नहीं पड़ेगा।
विपक्ष की ओर से बीजेपी के पास उम्मीदवार न होने को लेकर दिए जा रहे बयान पर सीएम ने कहा कि विपक्ष की बात का अब कोई अर्थ नहीं है। जनता सारी सच्चाई जानती है। करनाल में छात्रों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज को लेकर सीएम ने कहा कि करनाल में जाकर वे इस पर संज्ञान लेंगे।
Watch Video
