ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सोनीपत में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस जवानों ने परेड़ निकाली तो वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। सीएम खट्टर ने अपने संबोधन में कश्मीर में खत्म की गई धारा 370 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, 370 की जो पीड़ा कई सालों से थी, उसे बीजेपी सरकार ने खत्म किया है। हरियाणा के जवानों ने कश्मीर के लिए शहादतें दी हैं।
सीएम ने यहां अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। बढ़ते जल संकट को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सीएम ने कहा कि, इस तरफ सरकार काम कर रही है। जिन इलाकों में पानी की कमी है, वहां पर इस कमी को दूर करने के लिए यत्न किये जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान सीएम ने सतलुज यमुना लिंक नहर का जिक्र करते हुए पूर्व की सरकारों पर SYL को लेकर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया है।
- ‘370 की पीड़ा कई सालों से थी, जो अब खत्म हो गई’
- हरियाणा के जवानों ने कश्मीर के लिए शहादतें दी हैं- सीएम
- हमारी सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया- सीएम
- ‘प्रदेश में गिरते भूजलस्तर को लेकर सरकार काम कर रही है’
- प्रदेश में सरकारी भर्तीयां बिना किसी भ्रष्टाचार के हुई- सीएम
- SYL को लेकर पिछली सरकारों ने राजनीति की- सीएम
- 9 लाख परिवारों को घरेलू गैस कनेक्शन बांटे गए- सीएम

