ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:आज सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा झज्जर के बादली जिले से शुरू हुई। सुबाना पहुंचे सीएम मनोहर लाल का लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
वहीं, जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के सभी मंत्री, विधायक और ऑफिसरों ने पांच साल के कार्यकाल के दौरान उनका पूरा साथ दिया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के विकास को लेकर सभी ने अपना काम अच्छे से किया है और सभी का पूरा योगदान रहा है।
सीएम ने कहा कि मैं काम को देखकर सभी ऑफिसर को याद रखता हूं। वहीं, सुबाना से स्वर्गीय आईएएस राम निवास को याद करते हुए सीएम ने बताया कि उनको हमेशा काम के लिए याद करता हूं। सीएम ने बताया कि राम निवास जी ने उनको एक गीत सुनाया गया था, जिसे वे हमेशा याद रखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुबाना में कार्य को लेकर राम निवास का अहम योगदान रहा है, इसलिए उनके नाम से कोई प्रकल्प का नाम रखेंगे, ताकि उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।


