ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आज से 14 अगस्त तक रूस के साइबेरिया में पड़ने वाले व्लादिवोस्तोक शहर के दौरे पर रहेंगे। बता दें कि केंद मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में भारत के पांच राज्यों से मुख्यमंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल साइबेरिया यात्रा पर जा रहा है।
इस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और असम राज्य के एक पदाधिकारी शामिल हैं।
राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कारोबारी शिष्टमंडल भी शामिल होंगे, जो रूस के सुदूरतम पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के पदाधिकारियों और कारोबारियों के साथ बैठक करेंगे।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के इस दौरे का आयोजन दरअसल ‘पूर्वी आर्थिक फोरम’ की पांचवीं बैठक में भाग लेने के लिए सितम्बर के आरंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्लादिवोस्तोक यात्रा से पहले किया जा रहा है, ताकि इससे पहले यह प्रतिनिधिमंडल वहां पर निवेश का माहौल बनाएंगे।
