CM मनोहर लाल ने जींद में फहराया तिरंगा, आज प्रदेश में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 71 वें गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सूर्य नमस्कार और योग करते हुए स्कूली बच्चे नजर आएं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 71 वें गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सूर्य नमस्कार और योग करते हुए स्कूली बच्चे नजर आएं। सीएम मनोहर लाल दुष्यंत चौटाला के क्षेत्र जींद और दुष्यंत चौटाला सीएम मनोहर लाल के गृह जनपद करनाल में ध्वजारोहण किया। हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह अंबाला में आयोजित किया गया। जहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
आज शाम हरियाणा राज भवन, चंडीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता गणतंत्र दिवस पर कुरुक्षेत्र में तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।वहीं, 71 वें गणतंत्र दिवस पर गुरूग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यथिति के रूप में कैबिनेट मंत्री मूल चंद शर्मा पहुंचे। ध्वजा रोहण करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने परेड की सलामी ली। इस खास मौके पर प्रदेश में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
वहीं बीती शाम जींद के लोक निर्माण विश्राम गृह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरस्वती कला मंच जुलाना द्वारा हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर पर लिखे हुए व फिल्माए गए दो गीत’गंगा जी के प्यार में सरस्वती कंठ आर में ओर सरस्वती धरोहर’पर रिकॉर्ड किया गया गीत भरतखंड की मां सरस्वती को रिलीज किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, हरियाणा के लोक कलाकार हरियाणा की लोक कला संस्कृति और धरोहर को कायम रखने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और अपना योगदान दे रहे हैं ऐसे में सरस्वती कला मंच जुलाना का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है मंच के कलाकारों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा की लोक कला संस्कृति विश्व के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *