हरियाणा में हुई हिंसक घटनाओं के लिए सरकार नहीं जिम्मदार, बीजेपी को बदनाम करने की थी साजिश- सीएम मनोहर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 21 अक्टूबर को प्रदेश में चुनाव होंगे, तो वहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 21 अक्टूबर को प्रदेश में चुनाव होंगे, तो वहीं 24 अक्टूबर तो परिणाम भी सामने आएंगे। इसी के चलते आज रोहतक में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किय, इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बीजेपी पूरे तरीके से चुनाव के लिए तैयार है।

bjp

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि 22 सितंबर को 4 बजे दिल्ली में चुनाव समिति की एक बैठक होनी है और मेनिफेस्टो भी जल्द तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले नवरात्रि पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा दावेदार होना कोई चुनौती नहीं है। सीएम का कहना है कि बड़े सहज तरीके से प्रत्याशियों का चयन हो जाएगा।

CM Manohar

विपक्षी पार्टियों से आ रहे नेताओं को लेकर भी सीएम मनोहर लाल ने चुटकी ली और कहा कि नेताओं को डर था कि कहीं उन पार्टियों में चुनाव न लड़ना पड़ जाए। वहीं, प्रदेश में हुई 5 साल के दौरान तीन हिंसक घटनाओं पर भी सीएम मनोहर लाल ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी घटनाओं के लिए सरकार जिम्मदार नहीं है, केवल सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रची गई थी।

सीएम ने सफाई देते हुए कहा कि सोचने वाली बात है कि आखिर रोहतक, झज्जर, सोनीपत और जींद में ही क्यों घटनाएं हुईं, बाकी प्रदेश में हिंसात्मक घटनाएं क्यों नहीं हुईं। उधर मंदी से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के लिए सीएम मनोहर लाल ने धन्यवाद किया।

cm manohar lal khattar

वहीं, सीएम ने कहा कि प्रदेश में वाहनों के चालान नहीं, जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अगर सरकार दोबारा बनी, तो नए व्हीकल एक्ट के तहत लिए जाने वाली चालान राशी में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 75 पार का लक्ष्य भाजपा जरूर हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *