ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा आज 12वें दिन भिवानी से शुरू होकर महम होते हुए बवानीखेड़ा पहुंची। सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में भारी संख्या में जनता पहुंची, इस दौरान सीएम का फूल- मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
वहीं, मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन किया और जनसमूह को संबोधित किया। बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले सीएम मनोहर लाल ने 18 अगस्त को कालका से अपनी जन आशीर्वाद रैली की शुरुआत की, इस यात्रा के दौरान वे जनता का आशीर्वाद लेते हुए भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भी वर्णन करते नजर आ रहे हैं।

