CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने Social Media का प्रयोग करने वालो को दी सलाह !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सोशल मीडिया को लेकर अपना एक बड़ा बयान दिया है। सूत्रों से पता चला है कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सोशल मीडिया को लेकर अपना एक बड़ा बयान दिया है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि झूठी खबरें फैलाने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया जा रहा है जिस कारण सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस तरह की झूठी खबरें फैलाने से समाज में नफरत फैलती है।

social media

सूत्रों से ये भी पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुंडागर्दी सहित हिंसक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाएं सोशल मीडिया के कारण ही हुई है जिस कारण सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। सीएम ने ये भी कहा कि बेशक सरकार और पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से हर तरह की कोशिश कर रही है कि समाज में किसी भी तरह की वारदात ना हो सकें।

captain amarinder singh

पर मीडिया की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि वो अपना गलत उपयोग ना होने दे। सोशल मीडिया अंदरूनी कंट्रोल के जरीए ही गलत अफवाहों पर पाबंदी लगा सकती है। सोशल मीडिया लोगों को जागरूक करती है ना कि किसी भी वारदात को करने के लिए उत्साहित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *