सीएम कैप्टन का नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा आरोप, मुझे हटाकर खुद सीएम बनना चाहता है सिद्धू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही तकरार देखने को मिली है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही तकरार देखने को मिली है | दरअसल नवजोत कौर को अमृतसर लोक सभा सीट ना दिए जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं | सिद्धू अपनी पत्नी के समर्थन में बयानबाजी को लेकर सीएम कैप्टन पर नाराजगी व्यक्त की थी | सीएम कैप्टन ने आज पलटवार करते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू मुझे हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते है | कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके कहा कि मेरे और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कोई जुबानी जंग नहीं चल रही है, उनकी अपनी ख्वाहिशें हैं | हर व्यक्ति की अपनी ख्वाहिशें होती हैं |

आपको बता दें कि पंजाब में मतदान से पहले ही नवजोत कौर सिद्धू ने टिकट ना देने पर मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था |आज सीएम कैप्टन ने कहा कि सिद्धू को में बचपन से जनता हूँ कि हमारे बीच ऐसा कोई मतभेद नहीं है और ना ही कोई जुबानी जंग, लेकिन वह शायद खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते है |

sidhu vs cm

आपको बता दे पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू को अमृतसर टिकट नहीं दिए जाने पर आरोप लगाया था कि अमरिंदर सिंह एव पार्टी के पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें अमृतसर संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिले | जिसके बाद चंडीगढ़ टिकट की भी डिमांड रखी थी | लेकिन उनकी दोनों मांगो को नकार दिया गया | जिसके बाद नवजोत कौर के आरोपों को खारिज करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है।

sidhu vs cm

इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मेरी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलती है, और ना कभी बोलेगी | बता दें कि अमृतसर टिकट ना मिलने पर नवजोत कौर की तरफ से चंडीगढ़ टिकट की डिमांड की गई थी, लेकिन दोनों ही मांगें नहीं मानी गई थीं | इस पर नवजोत कौर ने निशाना साधते हुए कहा था कि कैप्टन साहब को लगता है कि मिसेज़ सिद्धू चुनाव नहीं जीत पाएंगी |

navjot kaur

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *