ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले कुछ दिनों से कोहरे के कारण भयानक सड़क हादसे हो रहे है। जिस कारण पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थानक विधायक और वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को बचाव औऱ राहत कार्यों पर नजर रखने के लिए बठिंडा पहुंचने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही कोहरे में गाड़ियों को चलाने के सख्त निर्देश भी जारी किए गए है। कैप्टन ने पी.आर.टी.सी. और रोड़वेज बसों को कोहरे के दौरान सड़क पर अत्यधिक सावधानी बरतने के लिए कहा है और ट्रैफिक पुलिस को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मार्गो पर 24 घंटे चौकसी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए है। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए व्यक्तियों और छात्रों के लिए दुख प्रगट किया है औऱ मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार देने का एलान किया है।


