ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा गुरूवार को जींद पहुंची। यहां मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा खटकड़ गांव से होती हुई पहुंची।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल ने लोगों को योग करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने जींद की जनता को अपने पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला साथ ही 75 पार लक्ष्य को जनता के बीच फिर से दोहराया।

