JAMMU KASHMIR के डोडा में 2 जगह पर फटा बादल, बाढ़ और मलबे से जनजीवन हुआ प्रभावित, कईं गांवों का संपर्क टूटा

जम्मू-कश्मीर 1 जुलाई जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र के खलजुगासर (कलालगीसर) इलाके में बुधवार   को 2 बार बादल फटने से भारी तबाही मच…

Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर 1 जुलाई

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र के खलजुगासर (कलालगीसर) इलाके में बुधवार   को 2 बार बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अचानक आई बाढ़ से खड़ी फसलें और फलदार बाग-बगीचे बर्बाद हो गए हैं। इसके अलावा कई मकानों और अन्य निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।कईं सड़के क्षतिग्रसत हुई जिससे यातायत प्रभावित हुआ। गांव के लोगों का बाहरी क्षेत्रों से संचार टूट गय़ा ।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बाढ़ के साथ बड़ी मात्रा में मलबा, पत्थर और पेड़ सड़कों पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कें धंस गई हैं,जिसके चलते राहत कार्य में  समय लग रहा है।

डोडा के कश्तीगढ़ क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति बनी ।हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिसी है। प्रशासन लगातार पूरे जिले की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बाढ़ से प्रभावित गांवों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की तलाश की जा रही है और सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क संपर्क बहाल होने तक संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें, भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहें और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन के माध्यम से प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Mahesh Bhatt Back on Stage! जानिए उनके नए नाटक ‘वो सुबह हम ही से आएगी’ में क्या है खास?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *