ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा 21 सितंबर से 23 सितंबर को होने की घोषणा की गई है। इस परीक्षा में क्लर्क के 4858 पदों पर 302224 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रदेश में 1059 केंद्र बनाए गए हैं।
बता दें कि भर्ती के लिए 12वीं पास भी आवेदन सकते थे। वहीं, परीक्षा 21 सितंबर को एक शिफ्ट में और 22- 23 को दूसरे शिफ्ट में होगी। दूसरे शिफ्ट में होने वाली परीक्षा का सुबह समय 10.30 बजे से 12.00 तक है और दूसरा 4.30 से 6.00 बजे होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले सभी परीक्षार्थीयों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है।
इस जिले में इतने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा-
जिला परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या
सिरसा 75 18000
पंचकूला 41 11160
कालका व पिंजौर 17 4992
अंबाला 70 19992
बराड़ा 19 5088
यमुनानगर 62 18168
बिलासपुर 11 3432
राधौर 9 2736
कुरुक्षेत्र 50 14104
शाहाबाद 11 2928
पेहवा 9 2592
कैथल 39 11544
करनाल 64 19800
घरोंडा करनाल 6 1872
नीलोखेड़ी 4 1056
पानीपत 51 15120
समालखा 24 15120
जींद 38 10944
पलवल 38 10848
फरीदाबाद 82 22872
गुरुग्राम 68 17856
रेवाड़ी 36 11232
महेंद्रगढ़ 54 16224
नारनौल 39 10728
भिवानी 49 14016
हिसार 62 18312
फरीदाबाद 31 9720

