Board Exams 2025: बड़ी लापरवाही! कक्षा 10वीं का गणित का पेपर लीक

Big negligence! Class 10th maths paper leaked UP Board Exams 2025: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में 10वीं की परीक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला…

Big negligence! Class 10th maths paper leaked

UP Board Exams 2025: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में 10वीं की परीक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां एटा जिले के चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र की प्रबंधक अंजू यादव ने गणित का प्रश्नपत्र सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया. यह घटना शनिवार सुबह परीक्षा के दौरान घटी.यह पेपर उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 का है. (Class 10th maths paper leaked news in hindi)

मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद सुबह 9:37 बजे अंजू यादव ने व्हाट्सएप ग्रुप पर गणित का पेपर पोस्ट कर दिया। इस समूह में एटा के जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक समेत 125 अधिकारी शामिल थे.

बताया जा रहा है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस गलती की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अंजू यादव से स्पष्टीकरण मांगा और पेपर को ग्रुप से हटा दिया. इसके बाद मामले की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इन्द्रजीत सिंह को दिया गया.

इस घटना के बाद शनिवार शाम जैतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने अंजू यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (उचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत मामला दर्ज किया है. उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *