ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा 2019 के चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के फर्जी पैड पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नाम से एक लेटर वायरल किया जा रहा है, जिसमें लिखा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने करनाल के इनेलो कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। यह पत्र संज्ञान में आते ही सोमवार की दोपहर में इनेलो ने इसका खंडन किया है। इनेलो ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की है। इनेलो के राष्ट्रीय सचिव आरएस चौधरी ने कहाकि यह पत्र फर्जी है तथा इनेलो व कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलाया जा रहा है।
राष्ट्रीय सचिव आरएस चौधरी ने पत्र जारी कर अपनी राय स्पष्ट करते हुए कहा है कि ओम प्रकाश चौटाला की तरफ से कोई भी ऐसा पत्र नहीं जारी किया गया है। ओम प्रकाश चौटाला के नाम से कोई कोई लेटर पैड ही नहीं है। उन्होंने बताया कि वायरल हो पत्र में जो पता फ्लैट नंबर 17 सेक्टर-3 चंडीगढ दिखाया गया है वह गलत है।

