ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर बम होने का दावा किया गया जिसके बाद पुलिस ने सलमान खान के पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन तलाशी में कुछ भी नहीं मिला तब जाकर सलमान खान ने चैन की सांस ली
घर में चला 4 घंटे सर्च ऑपरेशन
दरअसल एक 16 साल के लड़के ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में बम होने का दावा किया, गाजियाबाद के रहने वाले इस लड़के ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन को मेल करके बताया कि सलमान खान के घर बम लगाया गया, जिसके बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया और कई पुलिस अफसर, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वायड की टीम के साथ सलमान के घर जा पहुंचे लेकिन उन्हें घर कुछ नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक मेल में ये लिखा था कि सलमान खान के घर गैलेक्सी में अगले 2 घंटे में ब्लास्ट होगा, रोक सकते हो तो रोक लो।
पुलिस ने किया लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में पेश
वहीं जांच के बाद मुंबई पुलिस को पता चला कि मेल भेजने वाला लड़का गाजियाबाद का है, पुलिस उसे दबोचने पहुंची तो लड़का वहां से फरार हो चुका था। लड़के को मुंबई पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में खुद को सरेंडर करने का नॉटिस भेजा। बाद में पुलिस ने लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे छोड़ दिया गया है।


