सोलन: योजनाओं को ठेंगा, अस्पताल से निकलती सीवरेज से शहर वासी परेशान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्र सरकार हो या प्रदेश की  भाजपा सरकार  सभी स्वच्छता के लिए अभियान छेडे हुए है और इस के लिए करोड़ों रूपये खर्च…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्र सरकार हो या प्रदेश की  भाजपा सरकार  सभी स्वच्छता के लिए अभियान छेडे हुए है और इस के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर  लोगों को जागरूक कर रहे है| हर घर में शौचालय हो इस के लिए देश और प्रदेश की जनता को न केवल जागरूक किया जा रहा है, बल्कि उन्हें वितीय सहायता देकर शौचालय निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है |ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे और लोग का स्वास्थ्य ठीक रहे |

अस्पताल से निकलती सीवरेज से शहर वासी परेशान

सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले ठेकेदार ही गंदगी फैलाने में लगे है. जिसकी वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है.

 ओवरफ्लो हुआ सेफ्टीटैंक, फैली गंदगी

क्योंकि सोलन अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड के पीछे बना  सेफ्टीटैंक पिछले काफी माह से ओवरफ्लो हो रहा है . जिस से गंदगी लगा तार बह रही है .और यह गंदगी बहते हुए अब रिहायशी इलाकों का रुख कर रही है ,

 गंदगी में जिंदगी जीने को मजबूर स्थानीय

जिस की वजह से जहाँ एक और अस्पताल में भर्ती रोगियों में बिमारी फैलने का अंदेशा है .वहीँ अस्पताल के आस पास रह रहे लोग भी नर्क जैसी जिन्दंगी जीने को मजबूर है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *