China Earthquake News: चीन में 16 मई की सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप सुबह करीब 6:29 बजे आया, जिसका केंद्र 25.05 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 99.72 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में था. इस घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. कुछ दिन पहले ही 12 मई को प्रातः 02:41 बजे तिब्बत और चीन के कुछ हिस्सों में 9 किलोमीटर की गहराई पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था.
विशेषज्ञों की मानें तो कम गइराई पर आए भूकंप अधिक खतरनाक होते हैं, क्योंकि भूकंपीय तरंगों को पृथ्वी की सतह तक पहुंचने में कम दूरी तय करना पड़ता है, जिससे अधिक नुकसान होता है. चीन यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट पर स्थित है और यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-संभावित देशों में से एक है.
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बीच, पाकिस्तान से कम तीव्रता का भूकंप आया था. फिर भारत के साथ 10 मई को युद्ध विराम की घोषणा के बाद पाकिस्तान में लगातार दो दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भारत के साथ सैन्य टकराव के दौरान तुर्की और चीन ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया. अब इन तीनों देशों में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



