Chile Wildfire State Of Disaster:
चिली के दक्षिणी इलाकों में भयानक आग ने रविवार को पूरे देश को हिला दिया। इस जंगल में फैली (Chile Wildfire) आग से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। आग बेकाबू होकर फैल रही है। यह आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों, खेतों और जंगलों को जलते देख रहे हैं, जबकि राहत कार्य पूरी ताकत से चल रहे हैं।
राष्ट्रपति ने आपदा की स्थिति की घोषित-
राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “गंभीर जंगल की आग को देखते हुए मैंने नुबल और बायोबायो इलाके में आपदा की स्थिति घोषित की है। सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।” CONAF (चिली की वन एजेंसी) के अनुसार, रविवार सुबह तक देशभर में 24 सक्रिय आग लगी हुई थीं। सबसे खतरनाक आग नुबल और बायोबायो में है। ये सैंटियागो से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण में हैं।
Chile Wildfire, 250 घर पूरी तरह राख-
आग की वजह से 20,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर निकाला गया है। कुछ रिपोर्टों में यह संख्या 50,000 तक बताई जा रही है। सेनाप्रेड (आपदा प्रबंधन एजेंसी) ने बताया कि कम से कम 250 घर पूरी तरह जल चुके हैं। कई जगहों पर लोग अपने पालतू जानवरों और सामान को बचाने की कोशिश में लगे हैं। मेयरों के साथ बैठक के बाद राष्ट्रपति बोरिक ने शाम को मौत के आंकड़े की पुष्टि की और कहा कि यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि अभी कई लोगों का पता नहीं चल पाया है।
आग के कारण तापमान 38 डिग्री-
मौसम ने आग को और भयानक बना दिया है। रविवार और सोमवार को सैंटियागो से बायोबायो तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (100 फॉरेनहाइट) तक पहुंचने की चेतावनी है। तेज हवाओं ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। देश के बड़े हिस्से में एक्सट्रीम हीट अलर्ट जारी है। आग की वजह से धुआं इतना घना है कि दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा। फायरफाइटर्स दिन-रात जुटे हैं।



