स्कूल में बच्चों से करवाया जा रहा था टॉयलट साफ, खेल-खेल में छात्र पर फैंका तेजाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरूग्राम में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप अपने बच्चों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरूग्राम में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले कई बार सोचेंगे। दरअसल, गुरूग्राम के धनकोट गांव के एक स्कूल में  8वीं कक्षा के छात्र पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। साथी छात्र पर ही तेजाब फेंकने के आरोप लगे है। खेल-खेल में एक छात्र ने दूसरे के चेहर पर एसिड फेंका है। खेल-खले में की गई इस शरारत में 8वीं कक्षा के छात्र का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

acid attack

पीड़ित बच्चे ने भी आरोप लगाए हैं कि स्कूल के टीचर्स छात्रों से टॉयलट साफ कराते हैं। दरअसल धनकोट गॉव के सरकारी स्कूल में सुशीला देवी प्रिंसिपल है। इस गंभीर मामले की सूचना तक पुलिस को नहीं दी गई। बीती रात परिजनों ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की।

Crime

वहीं स्कूल प्रशासन के हाल तो देखिए मामला इतना गंभीर था, लेकिन पुलिस को सूचित नहीं किया गया। वहीं हैरानी की बात तो ये भी है कि स्कूल में एसिड लाया क्यों गया और बच्चों के हाथों क्यो दिया गया। इसके अलावा बच्चों से पढ़ने की बजाय टॉयलेट साफ करवाए जाएंगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *