न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : गांधी जयंती पर जन्म लेने वाले एक बच्चे को ओला कैब ने शानदार तोहफा दिया है। बच्चा अपनी मां के साथ 5 साल तक फ्री ओला कैब राइड कर सकेगा। दरअसल, 2 अक्टूबर को मुंबई की किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई और उनके पति रमेश सिंह ने बिना वक़्त गवाएं ओला कैब बुक किया।
कैब बुक करने के कुछ देर बाद ही गाड़ी पहुंची। रमेश अपनी पत्नी को कार में बैठाकर ड्राइवर यशवंत गलांदे को हॉस्पिटल ले जाने को कहा। किशोरी की हालत देखते हुए यशवंत धीरे-धीरे कार ड्राइव करते हुए कमला नेहरू अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान महिला की हालत और भी ख़राब होती चली गई।
यशवंत लगातार रमेश से बात करते रहे, इसी दौरान टिम्बर मार्केट के पास कार में बच्चे के रोने की आवाज़ आई। सभी के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गई। कार में बच्चे के जन्म के बाद ओला कैब ने किशोरी को 5 साल तक फ्री राइडिंग का तोहफा दिया। जबकि रमेश के परिवार वाले यशवंत को शुक्रिया कहना नहीं भूले।
