ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के गांव थांदेवाला से ऐसी घटना सामने आई है जहां पर एक दलित बच्चे को पेड़ से बांध कर पीटा गया है। जानकारी अनुसार बच्चा गुम हुई भेड़ का बच्चा ढुंढने के लिए गया था।
जिसके बाद बच्चे को पकड़ कर मारा पीटा गया। वहीं इस मामले पर पीड़ित बच्चे ने जमीदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसको पेड़ से बांध कर बुरी तरह से पीटा गया था।
साथ ही उसको बिजली का करंट भी लगाया गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी बच्चे को बिना किसी वजह के हिरासत में रखा था।
जब ये मामला मीडिया में उठा तो पुलिस ने बच्चे को छोड़ दिया। गौरतलब है कि इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। साथ ही जमीदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।



