ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव की बढ़ रही सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रेवाड़ी पहुंचे | जहां सीएम ने कोसली विधानसभा में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मलेन में शिरकत की |
यहां सीएम ने पन्ना प्रमुखों को जीत के मंत्री दिये और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस कभी आगे तो नहीं आई लेकिन मनोबल तोड़ने के लिए उनके शौर्य पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं | सीएम ने कहा कि, अब जब फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे तो सूबत मांगने वालों को गिनती करने के लिए वहां पर भेज देंगे |
Watch Video
