CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बुधवार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन किया. इस बीच उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए. यह प्रतिमा 35 फीट ऊंची है. इस पर करीब 6 करोड़ रुपए की लागत आई है. इस मौके पर एयरपोर्ट पर एक समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पंजाब सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद थे.
पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा स्थापित किया गया है. जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



