Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन प्लांट में जबरदस्त विस्फोट, अभी तक 6 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Chhattisgarh Iron Plant Blast: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में…

Chhattisgarh Iron Plant Blast: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया।

Chhattisgarh Iron Plant Blast:

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की (Chhattisgarh Iron Plant Blast) आशंका जताई जा रही है। अचानक हुए विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट में हुई है।

मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका-

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, विस्फोट के बाद घटनास्थल पर काफ़ी मलबा इकट्ठा हुआ है. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्लांट में काम करने वाले कुछ मज़दूर उस मलबे में दबे हो सकते हैं। मलबा हटाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस स्पंज आयरन प्लांट के कोयला भट्ठी में विस्फोट हुआ और उस दौरान गर्म कोयला और मलबा, नीचे काम कर रहे मज़दूरों पर गिरा। इसके कारण मज़दूर गंभीर रूप से झुलस गए। ज़िले के आला अधिकारी मौक़े पर पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।

Chhattisgarh Iron Plant Blast, कलेक्टर दीपक सोनी मौके पर पहुंचे-

घटना की जानकारी मिलते ही बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Mohali Bulldozer Action: मोहाली शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर बुलडोज़र एक्शन, निगम के लोगों से लोगों ने मांगा नोटिस

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *