Ambala रेलवे स्टेशन पर छठ की भीड़, दरवाजों पर लटककर सफर, प्रवासी मजदूरों की मांग -तुरंत चलाएं स्पेशल ट्रेनें

अंबाला, 11 नवंबर त्योहारों का सीजन है, कुछ ही दिनों बाद छठ महापर्व है और अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रवासी मजदूरों…

रेलवे

अंबाला, 11 नवंबर

त्योहारों का सीजन है, कुछ ही दिनों बाद छठ महापर्व है और अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रवासी मजदूरों ने बिहार की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। लेकिन  पर्याप्त इंतजामों की कमी के चलते इन यात्रियों की घर वापसी किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेनों का आलम यह है कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। यात्री ट्रेन के दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं, तो कई लोग पटरियों के रास्ते ट्रेन में चढ़कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सवाल यह है कि जब हर साल छठ और दिवाली जैसे त्योहार आते हैं, जब रेलवे को पता है कि लाखों यात्री अपने घरों की ओर जाएंगे, तो फिर रेलवे प्रशासन समय रहते अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों की व्यवस्था क्यों नहीं करता?

छठ महापर्व पर यात्रियों की जान से खिलवाड़

छठ महापर्व कोई अचानक आने वाला त्योहार नहीं है। हर साल इस दौरान बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसके बावजूद रेलवे की ओर से समय रहते अतिरिक्त ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था क्यों नहीं की जाती? हालात इतने खराब हैं कि यात्री अपनी जान की परवाह किए बिना रेलवे ट्रैक के रास्ते ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। दरवाजों पर लटकते यात्री किसी भी समय बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं।

अतिरिक्त ट्रेनें चलाए रेलवे

यात्रियों का कहना है कि उन्हें अपने घर जाकर छठ महापर्व मनाना है, लेकिन रेलवे की अव्यवस्थाओं के चलते उनका घर पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब यात्रियों की मांग है कि रेलवे तुरंत अतिरिक्त ट्रेनें चलाए और मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए, ताकि उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर न करना पड़े।

अन्य खबरें जानें –

Rewari में श्रद्धा-उल्लास से मना अन्नकूट, उमड़े श्रद्धालु, विधायक-SP ने की पूजा-अर्चना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *