NBA के मैच के दौरान ‘घूमर’ गाने पर चीयर्सलीडर्स के डांस का वीडियो फेसबुक पर वायरल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के रिलीज से पहले देशभर में विरोध-प्रदर्शन किए गए। इसके बावजूद फिल्म को देश के साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के रिलीज से पहले देशभर में विरोध-प्रदर्शन किए गए। इसके बावजूद फिल्म को देश के साथ ही विदेशों में काफी पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म का गाना खेल के मैदान पर पहुंच गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा, फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने ‘घूमर’ पर अमेरिका में NBA (नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन) के मैच के दौरान चीयर्सलीडर्स ने शानदार नृत्य किया। NBA ने इसका वीडियो फेसबुक पेज पर डाला और देखते ही देखते लाखों लोगों ने इसे ना सिर्फ देखा, बल्कि तरह-तरह के कमेंट भी किए।

https://www.facebook.com/NBAIndia/videos/1847537481923129/

 

दरअसल, यह वीडियो 28 जनवरी का दिन है, जब शार्लोट हॉर्नेट्स और मियामी हीट के बीच NBA का मैच खेला जा रहा था। मैच में ब्रेक के दौरान चीयर्सलीडर्स ने फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने ’घूमर’ पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। NBA ने अपने फेसबुक पेज पर नृत्य का वीडियो पोस्ट किया और देखते ही देखते ही यह वायरल हो गया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा यूजर्स ने देखा। सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसे 7 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। हालात यह है कि जो भी इस वीडियो को देखता है, इसकी तारीफ करने से नहीं चूक रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *