चंडीगढ़ पुलिस Gangster Dilpreet बाबा को इस वजह से ले जाएगी फगवाड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में अपनी वारदातों से दशहत मचा चुके गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पंजाब पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में अपनी वारदातों से दशहत मचा चुके गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पंजाब पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि पंजाब के मशहूर सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने के बाद पुलिस उसको हर जगह तलाश रही थी। चंडीगढ में उसको क्राइम ब्रांच की टीम ने और चंडीगढ़ पुलिस ने घेर कर उसको अपने कब्जे में ले लिया।

gangster dilpreet

इस दौरान दिलप्रीत ने अपने आप को बचाने के लिए गोली भी चलाई पर वो पुलिस की गोली का शिकार हो गया जिस कारण उसको पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को लेकर कई अहम खुलासे किए है। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत की दो महिला साथियों को भी गिरफ्तार किया है जो पुलिस रिमांड पर है।

gangster dilpreet

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को अब जल्द ही फगवाड़ा लेकर आ सकती है। अभी फिलहाल गैंगस्टर दिलप्रीत चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी में चल रहा है। प्रोडक्शन वारंट पर फगवाड़ा लेकर आ रहे है वहां पर उसके पुछताछ की जाएगी।

gangster dilpreet

 

सूत्रों का ये भी कहना है कि फगवाड़ा में करीब एक साल पहले हुई आई-20 कार की लूट में उसका हाथ शामिल था जिसके बाद गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने इस कार के सहारे कई हत्याओं की वारदातों को अंजाम दिया था। इसी कारण पुलिस उसको फगवाड़ा लेकर आ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *