ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीएम मनोहर लाल ने अपने विदेश दौरे से पहले चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की | इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर तंज कसा | सीएम ने हरियाणा की तुलना पंजाब से करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य से हमारी स्थिति बहुत बेहतर है | ‘पड़ोसी राज्य तो अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रहा‘ |
सीएम मनोहर लाल का विदेश दौरा
सीएम मनोहर लाल ने ब्रिटेन और इजरायल के दौरे पर जा रहे हैं | सीएम ने बताया कि वो इजरायल में खारे पानी को पीने लायक बनाने पर बातचीत करेंगे | साथ ही अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण और प्रदेश में आर्थिक निवेश पर भी चर्चा करेंगे | इजरायल के बाद सीएम ब्रिटेन जाएंगे |

