ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: – चौधरी बीरेंद्र सिंह का राज्यसभा मैंबर से दिया इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पिछले साल नवंबर महीने में राज्यसभा मैंबर के पद से इस्तीफा दिया था।हालांकि बीरेंदर सिंह की राज्य सभा सदस्यता का कार्यकाल अगस्त, 2022 तक था लेकिन उनका त्यागपत्र स्वीकार होने के कारण अब सीट खाली हो गई है। बीरेंद्र के त्यागपत्र के बाद अब खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव होगा।
प्रदेश में राज्यसभा में 5 में से 2 सीटें खाली
इस वक्त हरियाणा में राज्यसभा में पांच से दो सीटें खाली हो गई हैं। इससे पहले विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे रामकुमार कश्यप ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। वहीं कुमारी शैलजा की बात करें तो फिर उनका भी कार्यकाल पूरा होने वाला है। लिहाजा शैलजा और कश्यप की सीट पर 9 अप्रैल तक चुनाव करवाना जरुरी है। माना जा रहा है कि फरवरी महीने में ज्यसभा के तीन सदस्यों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी होंगे।

